साढ़े साती

ॐ श्री गणेशाय नमः

हम कैसे जानेंगे कि हमारी साढ़ेसाती चल रही है या नहीं।

पहले हम यह समझते हैं कि साढ़ेसाती होती क्या है?

जब भी गोचर का शनि जन्मकालीन चन्द्रमा से एक राशि पहले और एक राशि बाद तक भ्रमन करता है, तो इसी अवधि को साढ़ेसाती के नाम से जाना जाता है।

साढ़ेसाती अर्थात शनि का चंद्रमा के आगे और पीछे 7.50 वर्ष (तीन राशि यानि 90 डिग्री) तक गोचर करना है।

एक सुप्रसिद्ध ज्योतिष श्री काटवे जी के मतानुसार गोचर के शनि को जन्मकालीन चंद्रमा के सापेक्ष में 90 अंश (डिग्री) तक चलना चाहिए तभी साढ़ेसाती पूरा माना जाएगा। हम साढ़ेसाती को राशि के बजाय चंद्रमा के रेखांश पर आधारित मानते हैं। अर्थात जन्मकालीन चंद्रमा से 45 अंश (डिग्री) पहले शनि के आते ही साढ़ेसाती प्रारंभ होती है, और जन्मकालीन चंद्रमा से 45 अंश (डिग्री) आगे तक यह साढ़ेसाती रहेगी ।

इसको एक उदाहरण से समझते है। मान लीजिए कि आज (19-09-2023) सुबह 5:30 बजे चंद्रमा तुला राशि में 15 अंश (डिग्री) 40 मिनट पर है, इसे साढ़ेसाती का मध्य बिंदु कहा जा सकता है। साढ़ेसाती तब शुरू होगी जब शनि कन्या राशि में 00 अंश (डिग्री) 40 मिनट (कन्या राशि ) पर गोचर करेंगे, और यह साढ़ेसाती तब तक चलेगी जब तक शनि धनु राशि में 00 अंश (डिग्री) 40 मिनट (यानी ब्रिस्चिक राशि के समाप्त होने तक) न पहुच जाए। हम भी इसी मत को सच्चाई के ज्यादा करीब पाते हैं, क्योंकि यह सोच अधिक वैज्ञानिक प्रतीत होती है।

आज (19-09-2023) के संदर्भ में देखें तो जिन जातकों की साढ़ेसाती चल रही होगी वो ये है: 
मकर राशि(चन्द्रमा की राशि) पर अंतिम चरण
कुंभ राशि (चन्द्रमा की राशि) पर द्वितीये  चरण
मीन राशि (चन्द्रमा की राशि) पर पहला चरण
अर्थात मकर राशि के जातक के लिए साढ़ेसाती का अंतिम चरण (तृतीये चरण) है, कुंभ राशि वाले जातक के लिए साढ़ेसाती द्वितीय चरण में चल रहा है और मीन राशि के जातक के लिए साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है।

अभी तक हमने यह जानने का प्रयास किया है कि किन किन राशियों पर साढ़ेसाती चल रही है।

अगले लेख में हम जानेंगे कि साढ़ेसाती का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है और क्यो पड़ता है।
आज के सन्दर्भ में तो पता चल गया कि किन किन राशियों पर साढ़ेसाती चल रही है परन्तु इसके आगे अगर किसी की जानकारी चाहिए तो उसके लिए 30 वर्ष का शनि के गोचर को जानना जरूरी होगा।

30 वर्ष में शनि का गोचर किन किन राशियों पर कब कब होगा, वो निन्नम्लिखित है:

30 साल का सभी 12 राशियों पर शनि का गोचर:
राशि पर 
शनि का गोचर

कुंभ राशि
जनवरी 2023 से 21:47:23 – 29-03-2025

मीन राशि
21:47:23 - 29-03-2025 से 03-06-2027
                20-10-2027 से 23-02-2028

मेष राशि
05:30:23 - 03-06-2027 से 20-10-2027
 23-02-2028 से 17-04-2030

बृषभ राशि
09:09:23 - 17-04-2030 से 31-05-2032

मिथुन राशि
03:02:23 - 31-05-2032 से 13-07-2034

कर्क राशि
04:24:23 - 13-07-2034 से 27-08-2036

सिंह राशि
20:37:23 - 27-08-2036 से 22-10-2038
 05-04-2039 से 13-07-2039

कन्या राशि
16:56:23 - 22-10-2038 से 05-04-2039
 13-07-2039 से 28-01-2041
                06-02-2041 से 26-09-2041

तुला राशि
03:27:23 -28-01-2041 से 06-02-2041
 26-09-2041 से 11-12-2043
 23-06-2044 से 30-08-2044

बृश्चिक राशि
23:25:23 - 11-12-2043 से 23-06-2044
 30-08-2044 से 08-12-2046

धनु राशि
00:15:23 - 08-12-2046 से 06-03-2049
 10-07-2049 से 04-12-2049

मकर राशि
16:36:23 - 06-03-2049 से 10-07-2049
 04-12-2049 से 25-02-2052

 

अभी तक हमने यह जानने का प्रयास किया है कि किन किन राशियों पर साढ़ेसाती चल रही है।

अगले लेख में हम जानेंगे कि साढ़ेसाती का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है और क्यो पड़ता है?